जम्मू और कश्मीर

भारत कर सकता है सिंधु नदी जल समझौते में बदलाव, पाकिस्तान पर बन सकता है दबाव

कश्मीर में हालिया आतंकी हमले के बाद भारत सिंधु जल संधि की समीक्षा कर रहा है और पाकिस्तान के जल प्रवाह को सीमित करने की योजना बना रहा है।

 


पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत अब जल नीति के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। अप्रैल महीने में जम्मू-कश्मीर में हुए एक हमले में कई जवान शहीद हुए थे, जिसके बाद भारत ने सिंधु नदी प्रणाली के तहत पाकिस्तान को मिलने वाले जल पर पुनर्विचार शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत अब चिनाब, झेलम और सिंधु नदियों पर नए जल परियोजनाओं को तेज़ी से आगे बढ़ाना चाहता है, जिससे पाकिस्तान की कृषि और जल-विद्युत परियोजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। जल संसाधन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय मिलकर इस दिशा में रणनीति बना रहे हैं। यह निर्णय भारत की कूटनीतिक रणनीति में बड़ा बदलाव दर्शाता है और पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर दबाव में लाने का एक सशक्त प्रयास हो सकता है।

 

 

Share on