DRR Rice 100 और Pusa DST Rice 1 होंगी किसानों के लिए नई क्रांति की शुरुआत।
भारत ने कृषि विज्ञान के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए दो जीनोम-एडिटेड चावल की किस्में लॉन्च की हैं। CRISPR-Cas9 तकनीक से विकसित DRR Rice 100 (कमला) और Pusa DST Rice 1 किस्में अधिक उत्पादक, जल संरक्षण समर्थ और रोग प्रतिरोधी हैं। इन किस्मों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और दिल्ली विश्वविद्यालय ने मिलकर विकसित किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह किस्में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव के बीच किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगी। इनका प्रयोग जैविक खेती को भी सरल बनाएगा और रासायनिक दवाओं पर निर्भरता को घटाएगा। कृषि मंत्रालय इन किस्मों को देशभर में प्रचारित करने की योजना पर काम कर रहा है।





