प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को करेंगे बिहार के दो रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन, ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत देशभर में 103 स्टेशनों का होगा लोकार्पण

देशभर में रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की बड़ी पहल के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को थावे और पीरपैंती रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के दो रेलवे स्टेशनों – थावे जंक्शन (गोपालगंज) और पीरपैंती स्टेशन (भागलपुर) – का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम "अमृत भारत स्टेशन योजना" के अंतर्गत हो रहा है, जिसके तहत देश के 18 राज्यों में 103 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। इन स्टेशनों को यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक और आधुनिक बनाने हेतु कई प्रमुख बदलाव किए गए हैं – जैसे कि ऊँचे कंकोर्स, वेटिंग लाउंज, चौड़े प्रवेश-निकास द्वार, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, स्वच्छता की उन्नत व्यवस्था और दिव्यांगों के लिए रैम्प और लिफ्ट्स। केंद्र सरकार इस योजना के माध्यम से रेलवे को न सिर्फ तकनीकी दृष्टि से बल्कि यात्री अनुभव के लिहाज से भी वैश्विक मानकों के समकक्ष लाना चाहती है। यह उद्घाटन बिहार के लिए भी एक बड़ा सन्देश होगा क्योंकि राज्य के रेलवे ढांचे को आधुनिक स्वरूप में बदला जा रहा है।

 

 

Share on