बैतूल में भूकंप के झटके – सुबह 2.8 तीव्रता का कंपन दर्ज
मध्य प्रदेश के बैतूल में बुधवार सुबह आया भूकंप, फिलहाल कोई नुकसान नहीं, लोगों में दहशत।
बुधवार तड़के मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। सुबह 2:59 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र बैतूल क्षेत्र में ही स्थित था। हालांकि कंपन हल्का था और किसी तरह की जान-माल की हानि की खबर नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों में असमंजस और भय की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रशासन ने तुरंत जानकारी साझा की कि भूकंप सामान्य प्रकृति का था और फिलहाल किसी राहत कार्य की आवश्यकता नहीं है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस तरह के छोटे-छोटे भूकंप जमीन के अंदर दबाव रिलीज होने की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं, लेकिन लगातार झटके किसी बड़े भूकंप की चेतावनी भी हो सकते हैं। लोग फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।





