हजारीबाग मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन सहित तीन नक्सली ढेर
झारखंड के हजारीबाग जिले में रविवार देर रात सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।हजारीबाग के करंडी गाँव स्थित तटीझरिया थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।
इसके बाद CRPF की कोबरा बटालियन और स्थानीय पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाया। मुठभेड़ में शीर्ष नक्सली सहदेव सोरेन को मार गिराया गया। सहदेव पर एक करोड़ रुपये का इनाम था और वह माओवादी संगठन की मध्य कमेटी का सदस्य था। उसके साथ ही 25 लाख के इनामी राहुनाथ हेम्ब्रम और 10 लाख के इनामी बिर्सेन गंझू भी मारे गए। घटनास्थल से सुरक्षा बलों ने AK-47 राइफल्स, कारतूस और अन्य सामग्रियाँ बरामद कीं।
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि सहदेव सोरेन कई राज्यों में सक्रिय था और कई बड़ी वारदातों का मास्टरमाइंड माना जाता था। उसकी मौत को पुलिस ने नक्सल उन्मूलन अभियान की बड़ी सफलता बताया है। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि भागे हुए नक्सलियों को पकड़ जा सके।





