झारखंड

झारखंड की जनसंख्या बढ़कर लगभग 3 करोड़ 99 लाख के पार

झारखंड के सांख्यिकी निदेशालय की नयी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राज्य की अनुमानित जनसंख्या अब लगभग 3 करोड़ 99 लाख तक पहुँच गई है। वर्ष 2011 की जनगणना की तुलना में यह वृद्धि लगभग 69 लाख की है।

 

 

जनसंख्या वृद्धि में कुछ जिलों का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है। लातेहार जिले में लगभग 5 लाख 84 हजार की सबसे अधिक वृद्धि हुई है। राँची में लगभग 4 लाख 94 हजार और गिरिडीह जिले में करीब 4 लाख 38 हजार की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वहीं पाकुड़ और लोहरदगा जैसे जिलों में वृद्धि अपेक्षाकृत कम रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस जनसंख्या वृद्धि से राज्य की कार्यशील शक्ति और श्रमबल में वृद्धि होगी, लेकिन दूसरी ओर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं पर दबाव भी बढ़ेगा।

Share on