भारत-रूस आर्थिक सहयोग पर बल: UPITS 2025 में Russia-India Business Dialogue की तैयारी

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2025 का आयोजन ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा, जिसकी एक अहम विशेषता है Russia–India Business Dialogue। यह संवाद 26 सितंबर को होगा और इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, तकनीकी साझेदारी व संयुक्त उद्यमों को बढ़ावा देना है।

 

 

इसमें शिक्षा, इंश्योरेंस, बैंकिंग तथा उद्योग-निवेश क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। राज्य सरकार की योजना है कि इस तरह की पहल से न केवल आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी बल्कि स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। छात्र-उद्योग सहयोग को प्रोत्साहन मिलेगा तथा नई तकनीकों, शोध एवं विकास (R&D) पहलुओं में साझेदारी होगी। इस तरह की पहल से उत्तर प्रदेश को एक ग्लोबल ट्रेड और निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने की उम्मीद है।

Share on