दिल्ली

दिल्ली-स्कूलों में बम धमकी: DPS द्वारका समेत कई विद्यालयों को संदेश, विद्यार्थियों को सुरक्षित निकालने की कार्रवाई

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों को बम धमकी कॉल आए। इनमें DPS द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सार्वोदय विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान शामिल थे। कॉल मिलते ही छात्रों और स्टाफ को सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालय से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस एवं बम निरोधक दस्तों (Bomb Disposal Squads) ने स्कूल परिसरों की पूरी तरह जांच की। किसी भी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ नहीं पाया गया, धमकी झूठी पायी गयी।

 

 

विद्यालयों में यह घटना चिंता का विषय बनी क्योंकि परीक्षा तिथि नज़दीक है, और इस तरह की धमकियों से शिक्षा व्यवस्था एवं छात्रों के मनोबल पर असर पड़ता है। स्कूल प्रशासन ने परीक्षाएँ स्थगित की हैं और अभिभावकों को सूचना दी है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों एवं सरकार पर सवाल उठे हैं कि इस तरह की धमकियों को किस तरह रोकना संभव है, और धमकियों के स्रोत की जांच कैसे की जाती है।

Share on