केंद्र सरकार ने मेडिकल शिक्षा के तहत Phase-III विस्तार को मंजूरी दी है, जिससे देश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और PG संस्थानों में 10,023 नई सीटें जुड़ेंगी।
25 सितंबर 2025 को हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सेंट्रली स्पॉन्सर्ड स्कीम के अंतर्गत मेडिकल शिक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। इस योजना के तहत 5,000 पोस्टग्रेजुएट (PG) और 5,023 अंडरग्रेजुएट (MBBS) सीटें जोड़ी जाएंगी, जिससे चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव की उम्मीद है।
इन नई सीटों को पुरानी और स्थापित मेडिकल कॉलेजों, PG संस्थानों और सरकारी अस्पतालों में वितरित किया जाना है। लक्ष्य यह है कि देश में डॉक्टर-मरीज़ अनुपात सुधरे और ग्रामीण व पिछड़े इलाकों में चिकित्सा सुविधा पहुँच सके। इस योजना के लिए ₹15,034 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। सरकार ने कहा है कि इस विस्तार से छात्रों को मेडिकल करियर चुनने में अधिक अवसर मिलेंगे और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।





