2025 में भारत के हायरिंग ट्रेंड्स: नौकरी लेने वालों के लिए अवसर अधिक

2025 के आखिरी तिमाही (अक्टूबर–दिसंबर) में भारत के नौकरी बाज़ार में हल्की मंदी की अपेक्षा है, लेकिन कुल मिलाकर हायरिंग रुझान 2024 से बेहतर रहने की संभावना है।

 


नई रिपोर्टों के अनुसार, भारत में 2025 के तीसरे और चौथे क्वार्टर में नियुक्ति की प्रवृत्ति काफी सकारात्मक बनी हुई है। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, वित्तीय सेवा, ऊर्जा एवं संचार क्षेत्रों में मांग बनी हुई है।
हालाँकि कुछ नियोक्ता अगले तीन महीनों में भर्ती दर को हल्का कम करने की योजना बना सकते हैं, कुल मिलाकर मांग अभी भी मजबूत है। विशेष रूप से, डिजिटल स्किल्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा और डेटा एनालिटिक्स में विशेषज्ञता रखने वालों की मांग बढ़ी है।
इस समय स्नातक हुए (freshers) उम्मीदवारों को बेहतर अवसर हैं क्योंकि कंपनियाँ नए विचार, ऊर्जावान टीम सदस्यों और स्केलेबल स्किल सेट की तलाश में हैं।

Share on