जम्मू और कश्मीर

श्रीनगर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। दोनों आतंकी घाटी में हाल ही में हुई नागरिक हत्याओं और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमलों में शामिल बताए जा रहे हैं।

 



सूत्रों के अनुसार, सेना और पुलिस को आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद संयुक्त अभियान चलाया गया। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। इस सफलता को सुरक्षाबलों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि हाल के दिनों में घाटी में आतंकी गतिविधियाँ बढ़ी हुई थीं।

Share on