पश्चिम बंगाल

31वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य उद्घाटन — 39 देशों की 215 फिल्मों का प्रदर्शन

कोलकाता में गुरुवार को 31वां कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शानदार तरीके से शुरू हुआ, जिसमें 39 देशों की 215 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

 


धोनों धान्यो सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री, वरिष्ठ अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, स्वप्ना बनर्जी, अपर्णा सेन और अन्य सिनेमा हस्तियां शामिल हुईं। उद्घाटन फिल्म के रूप में बंगाली सिनेमा की क्लासिक “सप्तपदी” प्रदर्शित की गई। फेस्टिवल में “बियॉन्ड बॉर्डर्स” नामक नया सेगमेंट जोड़ा गया है, जो अंतरराष्ट्रीय सिनेमा की विविधता को दर्शाता है। आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष विशेष फोकस बंगाली सिनेमा के स्वर्ण युग पर रखा गया है। सात दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में शहर के 12 सिनेमा हॉल में फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी, जिसमें देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं को सम्मानित किया जाएगा।

Share on