ईरान ने भारतीयों के लिए वीजा-मुक्त सुविधा समाप्त की

ईरान सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा-फ्री एंट्री सुविधा एकतरफा रूप से समाप्त कर दी है, जिससे नई यात्रा नीतियों की आवश्यकता उत्पन्न हो गई है।

 


18 नवंबर 2025 को जारी सूचना के अनुसार, ईरान ने अब से भारतीय नागरिकों के लिए वीज़ा-फ्री प्रवेश को बंद कर दिया है। भारतीय यात्रियों को अब देश में प्रवेश के लिए वीजा लेना अनिवार्य होगा। यह बदलाव 22 नवंबर से प्रभावी होने की खबर है। इस फैसले का असर तीर्थयात्रा, व्यवसाय और सांस्कृतिक यात्राओं पर पड़ सकता है क्योंकि पहले भारतीय यात्री बिना वीजा के ईरान का भ्रमण कर सकते थे। भारत की विदेश मंत्रालय ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है और यात्राओं की योजना बनाते समय वीजा नियमों की जांच करने को कहा है।

Share on