बिहार

50 वर्षों से अधिक समय तक वकालत करने वाले अधिवक्ताओं का सुपौल में सम्मान

सुपौल । सुपौल में 8 अप्रैल को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 50 वर्षों से अधिक समय से न्यायिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर वकालत करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे अधिवक्ताओं के लंबे अनुभव, न्याय व्यवस्था में उनके योगदान और समाज को न्याय दिलाने में निभाई गई उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देना है। सम्मानित किए जाने वाले अधिवक्ताओं में सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, राज कुमार चौहान, लालन प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार दास, राम प्रसाद मेहता तथा ललित नारायण सिंह शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान इन सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं के न्यायिक क्षेत्र में दिए गए लंबे और महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की जाएगी। साथ ही उनके अनुभवों को युवा अधिवक्ताओं और विधि के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया जाएगा।

Share on