बिहार: सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिहार :बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां ​​अलर्ट हो गईं। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री आवास पर आए एक फोन कॉल में आरोपी ने सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद तुरंत जांच शुरू की गई। धमकी के बाद बिहार पुलिस ने कॉल डिटेल और टेक्निकल एनालिसिस के जरिए आरोपी की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था और बिहार से बाहर छिपा हुआ था।

 

लगातार ट्रैकिंग के बाद आरोपी की लोकेशन सानंद में मिली। इसके बाद बिहार और गुजरात पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शेखर यादव (32) के रूप में हुई है, जो बांका जिले का रहने वाला है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी की पहचान शेखर यादव (32) के रूप में हुई है, जो बिहार के बांका जिले का रहने वाला है साथ ही गुजरात में मजदूरी करता है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि उसने यह धमकी क्यों दी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह किसी साजिश का हिस्सा है या अकेले ही यह कदम उठाया।

गुजरात पुलिस ने आरोपी को बिहार पुलिस के हवाले कर दिया है। अब उसे बिहार लाया जा रहा है, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी।

15 अप्रैल को शपथ लेने के बाद से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। वे अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं और जनता दरबार के जरिए लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान भी कर रहे हैं।

Share on