बिहार

“सम्राट कैबिनेट को लेकर संभावित मंत्रियों की सूची जारी, यहां देखें नाम

बिहार : पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। सुबह से ही शहर में राजनेताओं की हलचल तेज है और पटना की सड़कों को खास तौर पर मनाया गया है। इस बीच शपथ लेने वाले संभावित मंत्रियों की लिस्ट भी सामने आ गई है, जिसमें पुराने और नए दोनों तरह के नेताओं को जगह दी गई है।

 

लिस्ट में इन नेताओं के नाम हैं शामिल

  1. श्रवण कुमार
  2. विजय कुमार सिन्हा
  3. डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल
  4. निशांत
  5. लेशी सिंह
  6. राम कृपाल यादव
  7. नीतीश मिश्रा
  8. दामोदर रावत
  9. संजय सिंह ‘टाईगर’
  10. अशोक चौधरी
  11. भगवान सिंह कुशवाहा
  12. अरूण शंकर प्रसाद
  13. मदन सहनी
  14. डॉ. संतोष कुमार सुमन
  15. रमा निषाद
  16. रत्नेश सादा
  17. कुमार शैलेन्द्र
  18. शीला कुमारी
  19. केदार प्रसाद गुप्ता
  20. लखेन्द्र कुमार रौशन
  21. सुनील कुमार
  22. श्रेयसी सिंह
  23. मो. जमा खान
  24. नन्दकिशोर राम
  25. शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल

गांधी मैदान में भव्य समारोह की तैयारी

शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर 12:30 बजे से गांधी मैदान में शुरू होगा। इसे लेकर पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पटना की प्रमुख सड़कों पर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम और अन्य नेताओं की तस्वीरें नजर आ रही हैं। 11:30 बजे PM पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, इसके बाद 11:40 बजे सड़क मार्ग से गांधी मैदान के लिए रवाना होंगे। 12:15 बजे उनका गांधी मैदान पहुंचने का कार्यक्रम है और 12:30 बजे से शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा, जो करीब 01:00 बजे समाप्त हो जाएगा। इस पूरे कार्यक्रम को लेकर पटना में राजनीतिक माहौल गर्म है। पुराने नेताओं के साथ नए बदलावों को मंत्रिमंडल में जगह मिलने से राजनीतिक समीकरणों में भी बदलाव की चर्चा तेज हो गई है।

Share on