झारखंड

कोकर से 18 माह की अदिति पांडेय रहस्यमय तरीके से लापता, सूचना देने पर 50 हजार का इनाम

रांची : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र से 18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडे के लापता होने का मामला पूरे शहर को बेचैन कर रहा है। कोकर स्थित खोरहा टोली से लापता हुई इस बच्ची की तलाश में रांची पुलिस पूरी ताकत के साथ जुटी हुई है। लगातार छापेमारी की जा रही है, अलग-अलग इलाकों में जांच चल रही है और हर संभावित एंगल पर पुलिस काम कर रही है। मासूम बच्ची के अचानक गायब होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में हर पल बस एक ही इंतजार है कि अदिति सुरक्षित वापस लौट आए।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस ने बड़ा ऐलान किया है। पुलिस ने कहा है कि जो भी व्यक्ति बच्ची अदिति पांडे के बारे में पुख्ता जानकारी देगा, उसे 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। यानी अगर किसी को कोई छोटी सी भी जानकारी मिलती है, तो बिना  डरे पुलिस से संपर्क किया जा सकता है।

Share on