भारत-पाकिस्तान युद्धविराम के बाद शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी में 2.5% की तेजी

तीन दिवसीय युद्धविराम का असर भारतीय बाजारों पर दिखा, निवेशकों में लौटा भरोसा भारत और पाकिस्तान के बीच सीमित संघर्ष के बाद घोषित युद्धविराम के दूसरे ही दिन भारतीय शेयर बाजारों में सकारात्मक लहर देखने को मिली।

 

भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरियाली के साथ खुले और दिनभर तेजी के साथ कारोबार किया। बीएसई सेंसेक्स 2.5% चढ़कर 81,689.46 अंक पर बंद हुआ, वहीं एनएसई निफ्टी ने 2.58% की छलांग लगाई। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी क्रमशः 3.1% और 3.5% की बढ़ोतरी हुई। वित्तीय, आईटी और ऑटो सेक्टर में भारी खरीदारी देखने को मिली। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, युद्धविराम ने निवेशकों के मन में अस्थिरता को कम किया और बाजार में भरोसा लौटा है। फार्मा सेक्टर पर अमेरिकी कीमत नियंत्रण की खबरों का असर दिखा और इसमें हल्की गिरावट आई।

 

 

Share on