गुजरात

INS सूरत ने गुजरात दिवस पर हजीरा बंदरगाह पर किया आगमन

INS सूरत ने गुजरात दिवस के अवसर पर हजीरा बंदरगाह पर आगमन किया। यह भारतीय नौसेना का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-सक्षम युद्धपोत है।

 

INS सूरत ने गुजरात दिवस के अवसर पर 1 मई 2025 को हजीरा बंदरगाह पर आगमन किया। यह भारतीय नौसेना का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-सक्षम युद्धपोत है, जिसे प्रोजेक्ट 15B के तहत बनाया गया है। इस युद्धपोत का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा किया गया है और इसे 15 जनवरी 2025 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। INS सूरत ने हाल ही में अरब सागर में एक मिसाइल परीक्षण भी सफलतापूर्वक पूरा किया है। गुजरात दिवस के अवसर पर इसका हजीरा बंदरगाह पर आगमन राज्य के लिए गर्व का क्षण है।

 

 

Share on