इंडियन आइडल विजेता के फैंस के लिए राहत की खबर कार एक्सीडेंट के बाद पवनदीप की हालत नाजुक थी, अब हो रहे हैं रिकवर।
इंडियन आइडल 12 के विजेता और लोकप्रिय गायक पवनदीप राजन कुछ दिन पहले एक गंभीर सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे। उन्हें कई गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें ICU में भर्ती किया गया था। इस दौरान उनकी तीन जटिल सर्जरी की गईं, जो आठ घंटे तक चलीं। अब उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है और वे ICU से बाहर आ चुके हैं।
पवनदीप की टीम ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और अब धीरे-धीरे वे सामान्य स्थिति में लौट रहे हैं। उनके प्रशंसक लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी सोशल मीडिया पर मांग रहे थे। उनके लिए यह खबर राहत भरी है। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें पूरी तरह ठीक होने में कुछ हफ्ते और लग सकते हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं।





