पाकिस्तान का भारत से अनुरोध: सिंधु जल संधि पर पुनर्विचार की अपील

जल समझौते पर फिर उठा विवाद भारत-पाक जल संबंधों में नई हलचल।

 

पाकिस्तान ने हाल ही में भारत सरकार से सिंधु जल संधि के निलंबन के निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की है। इस संधि के अंतर्गत भारत-पाकिस्तान के बीच जल वितरण का विशेष समझौता है जो 1960 में हस्ताक्षरित हुआ था। लेकिन हाल के वर्षों में भारत की ओर से इस संधि की शर्तों को पुनः समीक्षा करने की बात सामने आई है।

पाकिस्तान ने भारत को एक राजनयिक पत्र भेजकर कहा है कि अगर यह संधि समाप्त होती है तो दोनों देशों के बीच पानी को लेकर गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। भारत ने अब तक इस पर कोई औपचारिक जवाब नहीं दिया है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच फिर से चर्चा शुरू हो सकती है। यह विषय दोनों देशों के कृषि, ऊर्जा और कूटनीति को सीधे प्रभावित करता है।

 

 

Share on