शिमला में पत्नी की हत्या के बाद शव जलाने की कोशिश, पति गिरफ्तार
गंभीर पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह, गांव में सनसनी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के गनपेरी गांव से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है। अब इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी और जांच जारी है।





