हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3.79 किलो चिट्टा जब्त

शिमला में सबसे ज्यादा मामले, युवाओं को निशाना बना रहे तस्कर पुलिस ने 3 महीनों में 174 मामले दर्ज किए, 250 से अधिक गिरफ्तारियां

 

 

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राज्य भर में 3 महीनों में 3.79 किलोग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है। सबसे ज्यादा मामले शिमला जिले से सामने आए हैं जहां 51 केस दर्ज किए गए। इसके अलावा कांगड़ा और मंडी जिलों में भी नशा तस्करी की गतिविधियों में तेजी देखी गई है।

राज्य सरकार ने नशा विरोधी टास्क फोर्स की मदद से अभियान को और सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक (SP) शिमला ने बताया कि युवाओं को नशे की दलदल से बचाने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

 

 

Share on