आईपीएल 2025 फिर से शुरू, फैंस में जबरदस्त उत्साह

भारत-पाक संघर्ष के कारण एक सप्ताह रुका था टूर्नामेंट, अब 17 मई से होगा दोबारा शुरू

 

आईपीएल 2025 एक बार फिर से क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच लेकर आ रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष के चलते इस टूर्नामेंट को एक सप्ताह के लिए स्थगित करना पड़ा था। अब 17 मई से आईपीएल के बाकी बचे 17 मुकाबले छह शहरों में खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 3 जून को होना तय हुआ है। हालांकि, बेंगलुरु सहित कुछ स्थानों पर मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे शुरुआती मैचों पर असर पड़ सकता है। बीसीसीआई और आयोजकों ने वैकल्पिक योजनाएं तैयार कर ली हैं। खिलाड़ियों और टीमों की सुरक्षा को लेकर भी अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं। आईपीएल का फिर से शुरू होना देशभर में उत्सव जैसा माहौल पैदा कर रहा है और टिकटों की बुकिंग फिर से तेजी से हो रही है।

 

 

Share on