बिहार

सहरसा में इनामी बदमाशों पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने चार अपराधी दबोचे

देसी कट्टा, पिस्टल और कारतूस बरामद, लंबे समय से थे फरार

 

सहरसा जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर ₹50 हजार का इनाम घोषित था। ये चारों अपराधी कई आपराधिक घटनाओं में वांछित थे और पुलिस को इनकी तलाश थी।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्टल, तीन देसी कट्टे और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि ये अपराधी जिले में रंगदारी, लूट और हत्या के मामलों में शामिल थे। पुलिस ने अब इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

 

 

Share on