जम्मू और कश्मीर

पुंछ में पाकिस्तान से आया जिंदा गोला मिला, सेना ने बम निष्क्रिय किया

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को एक जिंदा गोला बरामद हुआ, जिसे सेना की बम निरोधक दस्ते ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।

 

 

पुंछ जिले के सीमावर्ती गांव दारा बग्याल में उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों को सड़क किनारे एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। तुरंत इसकी सूचना सुरक्षा बलों को दी गई, जिसके बाद सेना की बम स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि यह एक जिंदा मोर्टार शेल था, जो पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से दागा गया हो सकता है। सेना ने पूरी सतर्कता के साथ उस बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। स्थानीय प्रशासन ने जनता से अपील की है कि अगर इस तरह की कोई और संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो तुरंत सुरक्षा बलों को सूचना दें। इस घटना ने एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से हो रही संभावित घुसपैठ और गोलीबारी की गंभीरता को उजागर किया है।

 

 

Share on