झारखंड

झारखंड में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, 30 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

झारखंड सरकार ने आज पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए लगभग 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सरकार ने यह कदम कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिस तंत्र को और प्रभावी बनाने के लिए उठाया है।

 

 

इन तबादलों में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं। राँची के नये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में राकेश रंजन को नियुक्त किया गया है। वहीं, चंदन कुमार सिन्हा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का पदभार सौंपा गया है। दुमका के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र सिन्हा को पलामू क्षेत्र का नया पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा कई जिलों के पुलिस अधीक्षक स्तर पर भी बदलाव किए गये हैं।

सरकार का मानना है कि इस फेरबदल से राज्य में अपराध नियंत्रण की स्थिति सुधरेगी, नक्सल समस्या से निपटने में और मजबूती आएगी तथा जनता में पुलिस प्रशासन की छवि बेहतर होगी।

Share on