Amazon Great Indian Festival 2025 में ग्राहकों की भीड़, इलेक्ट्रॉनिक्स पर सबसे ज्यादा ऑफर

त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ Amazon का ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2025 पूरे देश में धूम मचा रहा है। आज से आम ग्राहकों के लिए सेल शुरू हो गई है। इससे पहले Prime मेंबर्स को शुरुआती ऑफर्स मिले थे, लेकिन अब लाखों लोग इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और घरेलू सामान खरीदने में जुट गए हैं।

 

 

Samsung Galaxy S24 Ultra जैसे हाई-एंड स्मार्टफोन पर 30% तक की छूट दी जा रही है, वहीं HP और Lenovo के लैपटॉप्स पर भी बड़े ऑफर उपलब्ध हैं। टैबलेट, वियरेबल्स और स्मार्ट टीवी की डिमांड सबसे ज्यादा देखी जा रही है। ई-कॉमर्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार रिकॉर्ड तोड़ बिक्री होगी क्योंकि महंगाई के बीच लोग डिस्काउंट का फायदा उठाना चाहते हैं। बैंक ऑफर और नो-कास्ट EMI स्कीम्स भी ग्राहकों को ज्यादा आकर्षित कर रही हैं।

Share on