पश्चिम बंगाल
जलस्तर घटते ही गारियाहाट से मिला नौवां शव
कोलकाता के गारियाहाट क्षेत्र में पानी उतरने के बाद एक शव मिला, जिससे मरने वालों की संख्या और बढ़ गई।
भारी बारिश और बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। कोलकाता के गारियाहाट इलाके में जैसे-जैसे पानी का स्तर कम हुआ, वहां एक और शव मिला। मृतक की पहचान बादल गरु के रूप में की गई है, जो संभवतः करंट लगने से मौत के शिकार हुए। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक का शव पानी के घटते स्तर के साथ ही दिखाई दिया।
इसके साथ ही बाढ़ और विद्युत हादसों से मरने वालों की संख्या 11 से अधिक हो गई है। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इलाके में जांच जारी है।





