पश्चिम बंगाल
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजा और एक नौकरी देने का ऐलान किया।
बाढ़ और करंट लगने से लगातार हो रही मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राहत पैकेज की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी। यदि बिजली वितरण कंपनी नौकरी देने से इंकार करती है, तो राज्य सरकार आगे आकर नौकरी प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री ने बिजली आपूर्ति कंपनी CESC पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि समय रहते बिजली काट दी जाती तो कई लोगों की जान बच सकती थी। विपक्षी दलों ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।





