भारत और चीन लगभग 5 वर्षों के बाद सीधे हवाई संपर्क को फिर से शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ गए हैं। कोविड-19 महामारी और बाद में सीमा तनावों के कारण 2020 से बंद पड़ी थी ये उड़ानें। लेकिन राजनयिक प्रयासों और भारत–चीन के बीच बढ़ रही वार्ताओं के बीच दोनों देशों ने इस सेवा को अक्टूबर के अंत तक पुनर्स्थापित करने की सहमति दी है।
इस नई व्यवस्था के तहत कोलकाता-ग्वांगझू के बीच की उड़ान को 26 अक्टूबर से शुरू करने की योजना है, जिसे एक अग्रणी विमान कंपनी संचालित करेगी। यह कदम दोनों देशों के बीच वाणिज्य, पर्यटन और सामरिक संचार को पुनर्जीवित करने की दिशा में माना जा रहा है।
विश्लेषकों का मत है कि यह निर्णय सीमावर्ती तनावों को शांत करने की दिशा में एक संकेत है। हालांकि व्यापार घाटा, सीमा विवाद और रणनीतिक संतुलन जैसे मुद्दे अभी भी व्यापक चुनौतियाँ बने हुए हैं।





