हरियाणा
फरीदाबाद में जलभराव से जनता परेशान, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
फरीदाबाद में सोमवार को हुई हल्की बारिश ने नगर निगम की व्यवस्था की पोल खोल दी। कई क्षेत्रों में घंटों तक जलभराव की स्थिति बनी रही। एनआईटी, बल्लभगढ़ और ओल्ड फरीदाबाद इलाके में सड़कें तालाब में बदल गईं।
लोगों का कहना है कि बरसात से पहले नालों की सफाई का दावा किया गया था, लेकिन हकीकत इसके विपरीत है। जलभराव के कारण स्कूली बच्चों और दफ्तर जाने वालों को भारी दिक़्क़त हुई। नागरिकों ने मांग की है कि नगर निगम नियमित रूप से सफाई व्यवस्था पर ध्यान दे और स्थायी समाधान निकाले।





