पंजाब

पंजाब वित्त विभाग ने शुरू किया डिजिटल खजाना प्लेटफ़ॉर्म, पेंशनरों को मिलेगा ऑनलाइन लाभ

पंजाब सरकार ने आज वित्तीय व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। राज्य के खजाना एवं लेखा विभाग ने एसएनए-स्पर्श (SNA-SPARSH) नामक नया डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया है। इस प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से राज्य और केंद्र प्रायोजित योजनाओं का धन प्रवाह अधिक पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से होगा। इसके साथ ही सरकार ने पेंशनर सेवा पोर्टल भी शुरू किया है। इस पोर्टल के जरिये पेंशनधारकों को उनकी पेंशन की स्थिति, जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा और शिकायत निवारण जैसी सेवाएँ घर बैठे मिलेंगी।

 


इसके अतिरिक्त सरकार ने ऑडिट प्रबंधन प्रणाली भी लागू की है, जिससे सभी विभागों का ऑडिट ऑनलाइन और रीयल-टाइम में देखा जा सकेगा। साथ ही गैर-खजाना विभागों के लिए एक अलग मॉड्यूल बनाया गया है, जिससे उनके जमा कार्यों का हिसाब-किताब डिजिटल रूप से दर्ज किया जाएगा। यह पहल राज्य की वित्तीय प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव मानी जा रही है और उम्मीद है कि इससे न केवल सरकारी कार्यों की गति तेज होगी बल्कि भ्रष्टाचार और देरी जैसी समस्याओं में भी कमी आएगी।

Share on