पंजाब

मुख्यमंत्री मान ने बाबा जीवण सिंह की स्मृति में कला गैलरी का अनावरण किया

आनंदपुर साहिब में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाबा जीवण सिंह जी की स्मृति में एक भव्य कला गैलरी का उद्घाटन किया। इस गैलरी के निर्माण पर करीब 29 करोड़ रुपये की लागत आई है और इसे पाँच चरणों में पूरा किया जा रहा है। गैलरी में बाबा जीवण सिंह के जीवन और उनके योगदान को आधुनिक तकनीक और मल्टीमीडिया प्रस्तुति के माध्यम से दिखाया गया है।

 


इस गैलरी की विशेषता यह है कि इसमें पाँच अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं, जहाँ उनकी वीरता, इतिहास और समाज में उनके योगदान को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा यहाँ पंजाब की पर्यटन धरोहर को भी दिखाने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गैलरी का उद्देश्य युवाओं को पंजाब के इतिहास और शौर्य गाथाओं से जोड़ना है, ताकि नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रहे।

Share on