पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में बेमौसम बारिश से तबाही, भूस्खलन और बाढ़ में 18 की मौत

पश्चिम बंगाल के डार्जीलिंग और आसपास के पहाड़ी इलाकों में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश ने हालात बेहद भयावह बना दिए हैं। लगातार बारिश से नदियाँ उफान पर हैं, सड़कें कट चुकी हैं और कई गाँवों में पानी घुस गया है। सोमवार को हुए ताजा भूस्खलन में कम से कम 18 लोगों की जान चली गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। प्रशासन ने तुरंत एनडीआरएफ और राज्य आपदा प्रबंधन दल को राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैनात किया।

 

 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा एक सदस्य को सरकारी सेवा में शामिल करने का आश्वासन दिया गया है। इस आपदा से दर्जनों घर ढह गए हैं और लोग राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं। राज्य सरकार ने केंद्र से भी आपात मदद मांगी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे तक और भारी बारिश हो सकती है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका है।

Share on