पश्चिम बंगाल
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान – “आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार”
भारी बारिश और बाढ़ की मार झेल रहे उत्तर बंगाल के लोगों के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राहत पैकेज का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार तक मदद पहुंचाएगी। मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने के साथ-साथ घायलों का मुफ्त इलाज कराया जाएगा। इसके अलावा विस्थापित परिवारों को अस्थायी आवास और भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता लोगों की जान बचाना और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करना है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया है कि सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक हालात पर लगातार नजर रखें और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।





