नई शिक्षा नीति से शिक्षा होगी अधिक रोजगारपरक: महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री ने आज कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार विषय चुनने का अवसर देगी और शिक्षा को अधिक रोजगारोन्मुख बनाएगी।

 

 

उन्होंने बताया कि इस नीति के अंतर्गत विद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर लचीले पाठ्यक्रम उपलब्ध होंगे, जिससे विद्यार्थी उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप कौशल प्राप्त कर सकेंगे। उनका कहना है कि यदि इस नीति का सही क्रियान्वयन हुआ तो शिक्षा जगत में बड़ा परिवर्तन संभव है और युवा वर्ग को अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

Share on