केंद्र सरकार द्वारा आरंभ किया गया विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए नवाचार और तकनीकी कौशल दिखाने का बड़ा अवसर लेकर आया है। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक और तकनीकी विषयों पर अपने विचार तथा समाधान प्रस्तुत करने होंगे। विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य विद्यालय स्तर से ही नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देना है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे आयोजन से देश में भविष्य के वैज्ञानिक, अभियंता और उद्यमी तैयार होंगे।





