समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रमपुर में वरिष्ठ नेता आज़म खान से मुलाकात की, जिससे राजनीतिक हलकों में नई अटकलें शुरू हो गई हैं।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में बुधवार को बड़ा मोड़ आया जब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने रमपुर जाकर वरिष्ठ नेता आज़म खान से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब पार्टी के भीतर मुस्लिम वोट बैंक को लेकर नई रणनीति बन रही है। विपक्ष ने इसे “राजनीतिक ड्रामा” करार दिया और कहा कि जब आज़म खान जेल में थे तब पार्टी ने दूरी बनाए रखी, लेकिन चुनावी माहौल में उनका सहारा लिया जा रहा है। वहीं सपा समर्थक मानते हैं कि अखिलेश और आज़म की एकजुटता भाजपा के खिलाफ मुस्लिम समाज और पिछड़े वर्गों को जोड़ने में मदद करेगी। इस घटनाक्रम से यूपी की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।





