साउथ सिनेमा
अविहितम ने मलयालम सिनेमा में नई लहर पैदा की, 10 अक्टूबर को हुआ रिलीज़
सैना हेग्डे के निर्देशन में बनी मलयालम फिल्म अविहितम 10 अक्टूबर को भारत में रिलीज़ हुई, जिसे पहले गल्फ देशों में प्रदर्शित किया जा चुका था।
मलयालम सिनेमा लगातार सामाजिक विषयों और सशक्त कहानी कहने के लिए जाना जाता है, और अविहितम इस परंपरा को आगे बढ़ाती है। यह एक डार्क कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें मानव भावनाओं और समाज की जटिलता को अनोखे अंदाज़ में दिखाया गया है।
फिल्म के मुख्य कलाकारों में अननी राज, वृंदा मेनन और रंजी कांकॉल शामिल हैं। दर्शकों ने फिल्म के किरदारों की वास्तविकता और कहानी के गहराई को खूब सराहा है। समीक्षकों के अनुसार, अविहितम मलयालम इंडस्ट्री की उन फिल्मों में से एक है जो सीमित बजट में बड़ा प्रभाव छोड़ती हैं।





