झारखंड

ऑनलाइन मैट्रिमोनी ठगी: झारखंड-छत्तीसगढ़ ऑपरेशन में 11 गिरफ्तार

“ऑपरेशन साइबर शील्ड” के तहत पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन मैट्रिमोनी ठगी गिरोह का खुलासा किया, जिसमें 11 आरोपी को जामशेदपुर (झारखंड) और छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया गया।

 


इन आरोपियों पर सोशल मीडिया पर नकली प्रोफाइल बनाकर लोगों को फँसाने का आरोप है। फर्जी कौल सेंटर, म्यूल बैंक खाते और नकली ID का उपयोग कर लाखों रुपये की ठगी की गई। गिरफ्तारियों के दौरान 36 मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण भी बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि ठगों ने Instagram, Facebook, YouTube में 262 नकली आईडी बनाई थीं और लोगों को विवाह संबंधी प्रस्ताव भेजकर उनसे पैसे वसूले। झारखंड पुलिस और तकनीकी टीम मिलकर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Share on