तेलंगाना
गौ-तस्करी रोकने पर गोलीकांड से तनाव, गटकेसर में सुरक्षा बढ़ाई गई
हैदराबाद के नजदीकी क्षेत्र गटकेसर में गो-तस्करी रोकने के दौरान एक गौ-रक्षक को गोली मारने की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
गटकेसर थाना क्षेत्र में बीती रात गौ-तस्करी रोकने की कोशिश कर रहे अक्षय सिंह उर्फ सोनू पर बदमाशों ने गोली चला दी। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब कुछ लोग अवैध रूप से मवेशी ले जा रहे थे। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने इसे “कानून व्यवस्था की नाकामी” बताया है, जबकि कांग्रेस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।





