हिमाचल प्रदेश

पीडब्ल्यूडी रेस्ट-हाउस बुकिंग प्रणाली पूरी तरह डिजिटलीकृत

राज्य सरकार ने सार्वजनिक कार्य विभाग (PWD) के रेस्ट-हाउस की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दी है, जिससे पारदर्शिता और सुविधा में वृद्धि हुई है।

 


हिमाचल प्रदेश में अब PWD के लगभग 276 रेस्ट-हाउसों की बुकिंग पूरी तरह ऑनलाइन की जा सकेगी, जिसमें पहले अग्रिम भुगतान (हिमाचल निवासी ₹250, अन्य ₹500) अनिवार्य होगा। यह सुविधा राज्य के विभिन्न जिलों में लगभग 1,000 कमरे प्रतिदिन उपलब्ध कराती है। इस डिजिटलीकरण के बाद बुकिंग दर में महत्वपूर्ण वृद्धि आयी है और विभाग ने अब तक 2 करोड़ रुपये की राजस्व वृद्धि दर्ज की है। इसके साथ ही पर्यटन निगम के 44 होटलों में नवम्बर से दिसम्बर के बीच 20-40 प्रतिशत की छूट भी देने की तैयारी है ताकि सर्दियों के मौसम में राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिले।

Share on