सदर वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर IIM रोहतक में “रन फॉर यूनिटी” मिनी-मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हरियाणा के रोहतक में स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM Rohtak) ने रविवार को ‘रन फॉर यूनिटी’ मिनी-मैराथन का आयोजन किया। यह आयोजन सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, नेतृत्व और सामूहिकता के संदेश को समर्पित था।
कार्यक्रम में लगभग 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें छात्रों के साथ-साथ संकाय सदस्य और स्थानीय निवासी भी शामिल थे। संस्थान के निदेशक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में एकता और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देते हैं और समाज में सहयोग का वातावरण निर्मित करते हैं।





