हरियाणा

हरियाणा कैबिनेट की बैठक; कई बड़े फैसले होने की संभावना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। 

 


चंडीगढ़-स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय के कमेटी कक्ष में कैबिनेट मंत्री अनिल विज, रणवीर गंगवा, श्याम सिंह राणा व अन्य मौजूद हैं। बैठक में वे कृषि, स्वास्थ्य, उद्योग व शिक्षा जैसे प्रमुख विषयों पर प्रस्तावित योजनाओं पर विचार कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, कर्मचारियों की भत्तों, नए उद्योग नीति एवं निवेश को लेकर प्रस्ताव इस बैठक में शामिल हैं। बैठक के बाद जारी निर्णयों से राज्य के आर्थिक व सामाजिक स्वरूप पर असर पड़ सकता है।

Share on