पंजाब

पंजाब क्रिकेट संघ ने महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया

महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद पंजाब क्रिकेट संघ ने कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऑलराउंडर अमनजोत कौर को सम्मानित किया।

 


पंजाब क्रिकेट संघ ने राज्य की बेटियों — कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऑलराउंडर अमनजोत कौर — को विश्व कप जीत की सफलता पर 11-11 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है।
संघ ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से न सिर्फ देश का नाम रोशन किया बल्कि पंजाब की खेल परंपरा को भी नई ऊंचाई दी। इस अवसर पर फील्डिंग कोच मुनिश बाली को भी 5 लाख रुपये का विशेष सम्मान दिया गया। संघ ने बताया कि खिलाड़ियों के सम्मान में आगामी सप्ताह में एक विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें खेल मंत्री भी शामिल होंगे।

Share on