राजस्थान

राजस्थान ने 11 राष्ट्रीय योजनाओं में टॉप स्थान हासिल किया

वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान राजस्थान राज्य ने 11 राष्ट्रीय योजनाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो राज्य के समेकित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत है। 

 


मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, राजस्थान ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, अंगदान-प्रोत्साहन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण पखवाड़ा गतिविधियाँ, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ 2025) जैसे कार्यक्रमों में सर्वाधिक सफलता दर्ज की। 
इसके साथ ही, प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभार्थियों का आईडी निर्माण, स्वच्छता अभियान, पीएम उज्ज्वला योजना तथा नवीनीकृत ऊर्जा के क्षेत्र में भी राज्य ने अव्वल स्थान प्राप्त किया गया है।
विश्लेषकों का मानना है कि यह उपलब्धि राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है और इसे आगे बढ़ा कर समावेशी व सतत विकास की ओर राज्य को अग्रसर किया जा सकता है।

Share on