दिल्ली-एनसीआर की हवा खतरनाक स्तर पर — GRAP-3 लागू, स्कूलों में हाइब्रिड क्लास शुरू

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर मंगलवार को ‘गंभीर श्रेणी’ में पहुंच गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 425 दर्ज किया गया जिसके बाद सरकार ने GRAP-3 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) लागू करने का निर्णय लिया।

 


पिछले एक सप्ताह से दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। शांत मौसम और कम हवा चलने के कारण प्रदूषण कण वातावरण में फंस गए हैं। इसके चलते सुबह-सुबह धुंध की मोटी परत से दृश्यता बेहद कम हो गई।
दिल्ली सरकार ने स्कूलों में हाइब्रिड क्लास मॉडल लागू कर दिया है ताकि बच्चे घर से ऑनलाइन पढ़ाई कर सकें। साथ ही, निजी निर्माण कार्यों और ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
एनसीआर के कई इलाकों में सड़क धोने और एंटी-स्मॉग गन चलाने का अभियान जारी है। प्रदूषण विशेषज्ञों ने कहा है कि अगर मौसम की स्थिति नहीं बदली तो AQI 450 से ऊपर जा सकता है, जो अत्यंत खतरनाक स्तर है।

Share on