झारखंड

घाटशिला उपचुनाव: झारखंड के जमशेदपुर में जारी मतगणना में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन लगातार आगे

झारखंड के जमशेदपुर-संसदीय क्षेत्र में घाटशिला विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना जारी है। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोमेश चंद्र सोरेनकी बढ़त लगातार बनी हुई है, भाजपा­प्रत्याशी के मुकाबले करीब 11,280 वोटों से आगे चल रहे हैं।

 


74.63 % मतदान के बाद सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई थी। तीसरे राउंड में झामुमो ने 7,541 वोटों से बढ़त बनाई, जबकि आठवें राउंड में यह बढ़त बढ़कर 11,280 से अधिक हो गई। को-ऑपरेटिव कॉलेज मतगणना केंद्र में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी की गई है।
भाजपा के बाबूलाल सोरेन इस रुझान से पीछे दिख रहे हैं और पार्टियों की रणनीति एवं लोक-मत स्थिति पर यह उपचुनाव महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विश्लेषक इसे राज्य की राजनीतिक दिशा और आगामी विधानसभाओं के लिए संकेत­रूप मान रहे हैं।

Share on