हिमाचल प्रदेश

दिल्ली हाट में हिम उत्सव का भव्य उद्घाटन

दिल्ली हाट में हिमाचल प्रदेश की संस्कृति, हस्तशिल्प और खानपान पर आधारित 15-दिवसीय “हिम उत्सव” शुरू किया गया है।

 

 हिमाचल प्रदेश सरकार ने दिल्ली में आयोजित इस आयोजन के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का फैसला किया है। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने हिस्सा लिया और कहा कि यह मंच कारीगरों और शिल्पकारों को अपने हाथ से बने उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का अवसर देगा। इस उत्सव से न सिर्फ हिमाचल की लोक परंपराओं को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय कलाकारों के आर्थिक स्थिति में भी सुधार की संभावना है।

Share on